Photo Ka Size Kaise Kam Kare? : मोबाइल से फोटो का साइज़ कम कैसे करें?

दोस्तों जब ऑनलाइन फॉर्म भरते है तब वहाँ पर हमें कम से कम 20-50KB के अन्दर में ही Photo Upload करना होता है मगर ज़्यादातर मामले में फोटो का साइज़ इससे अधिक ही होता है तो अगर आपको भी Photo Ka Size Kaise Kam Kare / फोटो का साइज़ कैसे कम करें? इसके बारे में सीखना है तो हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको Photo Resize करने के बारे में सिखाया जाएगा।

अब इन्टरनेट की सुविधा इतनी अच्छी हो चुकी है कि आपको सरकारी नौकरी के लिए फार्म या अन्य किसी भी चीज़ का आवेदन करने के लिए घर से बाहर जाने की जरुरत नही है, आप घर बैठे ही ये सभी काम कर सकते है मगर समस्या जब आते है कि वेबसाइट में लिखा होता है यहाँ पर आपको 50KB से अधिक का फोटो अपलोड नही कर सकते है।

जब आप Image Size Compress करते है तो उसका Quality ख़राब हो जाता है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएँगे जिसका उपयोग करके आप आसानी से किसी भी फोटो का साइज़ आसानी से 10KB तक भी कर सकते है और Quality भी अच्छा ही रहेगा।

Photo ka size kaise kam kare

Photo का Size कैसे कम करें?  

क्या आपको भी Photo का Size या Resolution कम करने की जरुरत पड़ती है यदि हाँ तब तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पर आये है क्योंकि हमारे द्वारा बताये गये इन तरीके से आप अपने पासपोर्ट साइज़ फोटो का कम kb में कर सकते है या Signature के फोटो का साइज़ भी कम किया जा सकता है।

मगर इससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों होता है की हर वेबसाइट पर Documents Upload करने से पहले Photo का साइज़ कम करने के लिए बोला जाता है।

तो इसका जवाब ये है कि रोजाना उन वेबसाइट पर न जाने कितने फॉर्म भरे जाते है होंगे अगर सभी लोग उसमे ज्यादा MB की फोटो अपलोड कर देंगे तो उनका Database उन्ही फोटो से भर जाएगा और वेबसाइट भी Slow काम करेगी जिससे आपको ही दिक्कत होगी।

इसलिए आपको हमेशा Photo का Size कम करने के लिए कहा जाता है ताकि ज्यादा साइज़ की फोटो होने के वजह से उनका Database न भरे और वेबसाइट आराम से काम कर सके।

कुल मिला तीन ऐसे तरीके होते है जिसका उपयोग करके आप Photo का साइज़ कम कर सकते है इन तीनो ही तरीको के बारे में आपको यहाँ पर बताया गया है।

  1. Photo Size कम करने वाला ऐप 
  2. Photo Resizer Online Tool
  3. Photo का Size कम करने के लिए Offline Method

#1. Photo Size कम करने वाला ऐप

अगर आप एक Student हो या फिर आपको Photo का Size कम या ज्यादा करना होता है तो आपके मोबाइल में ये जरूरी ऐप तो होनी ही चाहिए ये आपके लिए बहुत ही उपयोगी ऐप साबित हो सकती है।

वैसे तो Google Play Store बहुत सारे Photo Resize App मौजूद है मगर हमने आप लोगों के लिए उसी से फोटो का साइज़ कम करने वला सबसे बेस्ट ऐप खोज निकाला है जिसको आप कुछ इस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते है कि,

मान लीजिये आपको केवल 20Kb का फोटो चाहिए तो आप वहां पर 20KB को सेलेक्ट कर दीजिये उतने ही KB का Photo बनकर तैयार हो जाएगा।

तो आइये फिर सीखते है कि इसका इस्तेमाल कैसे करते है।

Step 1:- सबसे पहले तो आपको ये फोटो का साइज़ कम करने वाला ऐप डाउनलोड करना होगा उसके लिए Google Play Store पर जाए और “Photo & Picture Resizer App Download” कर लीजिये।

Step 2:- जब ये ऐप डाउनलोड हो जाए तब आपको इसे चालू करना है और शुरू में ये आपसे Gallery और Photos की Permission मांगेगा तो उसे आपको Allow कर देना है।

Step 3:- अब Homepage पर ही बहुत सारे आप्शन मिलेंगे हमने पहले से फोटो क्लिक की हुई है इसीलिए हमने “Select Photo ” पर क्लिक करके जिस भी फोटो का साइज़ कम करना था उसको सेलेक्ट कर लिया है।

Step 4:- जो फोटो आपने सेलेक्ट की थी वो खुल जाएगी वही पर ही निचे में Resize का बटन होगा उस पर क्लिक करना है।

Step 5:- उसके बाद कई अलग-अलग प्रकार से आप फोटो का साइज़ कम कर सकते है कि उसकी Hight & Width कम करके या Resolution से मगर हम यहाँ पर डायरेक्ट File Size लिखकर Image Resize करेंगे।

तो इसके लिए आपको वही पर 100KB, 50KB, 20KB कुछ इसी प्रकार से लिखा हुआ मिलेगा तो उसमे आपको Custom पर क्लिक करना है 

Step 6:- जितना भी Size फोटो का रखना चाहते है उतना उस बॉक्स में लिख दीजिये अब फोटो का साइज़ हम होने में थोडा-सा समय लग सकता है तो इसलिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा और Ads आएगा उसको हटा देना है।

तो कुछ इस प्रकार से आप किसी भी फोटो का साइज़ करने के लिए Photo Size कम करने वाला ऐप का उपयोग कर सकते है।

#2 Photo Resizer Online Tool

Image Resize करने के लिए आपको कोई ऐसा तरीका चाहिए था जिसके आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर दोनों ही इस्तेमाल कर सकते है तो आपको इस काम को करने के लिए बहुत सारे Online Tools मिल जायेंगे जो कि Free भी होते है।

अब कई लोग ऐसे भी होते है जन्हें केवल एक या दो बार ही फोटो का साइज़ कम करना होता है तो इतने छोटे काम के लिए ऐप डाउनलोड नही करना चाहते है इसीलिए उन लोगों को हम इस Photo Size कम करने वाली वेबसाइट के बारे में बता रहे है।

  • पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के Google Chrome Browser चालू करें फिर उसमे https://www.reduceimages.com/ इस वेबसाइट पर जाए।
  • फिर “Select Images” पर क्लिक करके फोटो अपलोड कर दीजिये।
  • अब यहाँ पर दो तरीके मिलते है जिसका इस्तेमाल आप फोटो का साइज़ कम करने के लिए कर सकते है पहले Percantage से और दूसरा Resolution कम करके।
  • जैसे अगर मुझे फोटो का साइज़ 50% कम करना है तो उसे 50% पर सेलेक्ट कर दीजिये।
  • अब आप Resize Image पर क्लिक कर दीजिये।
  • जब ये फोटो का साइज़ हो जाए तब “Download” पर क्लिक करके फोटो को डाउनलोड कर लीजिये।

#3. Photo का Size कम करने के लिए Offline Method

अगर आप फोटो का साइज़ कम करने का Offline Method खोज रहे है तो उसके लिए आपको अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल करना पड़ेगा इसके लिए आपको MS Paint का Use करना पड़ेगा। MS Paint एक Free Software है जिसका उपयोग करके आप किसी भी फोटो को Edit कर सकते है या Resize कर सकते है।

आइये जानते है कि Photo Resize करने के लिए MS Paint को कैसे इस्तेमाल करें:-

Step 1:- सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में MS Paint को चालू करें।

Step 2:- अब CTRL + O से अपने उस फोटो को इस सॉफ्टवेर में डाले जिसको भी आप Resize करना चाहते है।

Step 3:- फोटो आ जाने के बाद ऊपर Menu Bar में Resize के नाम से एक आप्शन होगा उस पर क्लिक कर दीजिये 

Step 4:- अब यहाँ पर आप अपने हिसाब से फोटो को Resize कर सकते है जितना भी आप चाहिए।

Step 5:- जब फोटो का साइज़ सही हो जाए तब CTRL + S Press करके फोटो को Save कर लीजिये।

तो कुछ इस प्रकार से आप MS Paint का उपयोग करके किसी भी फोटो का साइज़ कम कर सकते है मैं आशा करता हूँ कि आपको ये तरीका भी बहुत ही पसंद आया होगा।

फोटो का साइज़ कम करने वाला ऐप कौन-सा है?

फोटो का साइज़ कम करने के लिए आप Google Play Store से Picture & Photo Resizer App Download कर सकते है।

फोटो का साइज़ कम करने के लिए कौन-सी वेबसाइट इस्तेमाल करें?

फोटो का साइज़ कम करने के लिए आप reduceimages.com पर जा सकते है।

Final Words:- 

आज आपने हमारे इस पोस्ट से Mobile से Photo का साइज़ कम करने के 3 तरीके सीखे है जो आपको जरुर पसंद आये होंगे अगर आपको हमारा ये Photo Ka Size Kaise Kam Kare / फोटो का साइज़ कैसे कम करें? ये आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर जरुर बताये।

Related Article:-

Jio Phone Me Hotspot Kaise On Kare? | जिओ फ़ोन में हॉटस्पॉट चालू कैसे करते है?

Aaj Light Kab Aayegi / Kitne Baje Aayegi 2022?

Train में खाना Order कैसे करें? | Mobile से चलती ट्रेन में खाना आर्डर कैसे करते है?

Vidmate Download कैसे करें [Original APK File]? | Vidmate Download Kaise Hoga

Leave a Comment